रांची, जून 10 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। प्रखंड के बाड़े पंचायत में बुधवार को विधिक जागरुकता अभियान चलाया गया। इस दौरान पीएलवी सदीक अली ने मोटर वाहन दुर्घटना पीड़ित परिवारों को मिलने वाले मुआवजे की जानकारी दी। कार्यक्रम में बाल विवाह, लोक अदालत और 15100 हेल्पलाइन के बारे में भी जागरूक किया गया। लोगों को कानूनी सहायता से जुड़ी सुविधाओं की जानकारी दी गई। मौके पर बाड़े पंचायत मुखिया अनुपमा उरांव, पीएलवी काजल कुमारी, विजय खलको सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...