बाराबंकी, जनवरी 22 -- बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम चंदवारा मजरे रानीगंज में चोरों ने एक बाड़े का ताला तोड़ कर लाखों रुपये का सामान पार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम चंदवारा निवासी पीड़ित मनीष कुमार पुत्र स्व. प्यारेलाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि राजमोहन अवस्थी के बाड़े में उनकी मानस ट्रेडर्स के नाम से पंजीकृत दुकान है। इसमें गिट्टी, मौरंग, सरिया, सीमेंट के साथ-साथ व्यापार व खेती से संबंधित अनाज रखा हुआ था। छह जनवरी की रात चोरों ने बाड़े का ताला तोड़कर अंदर रखा सामान व महत्वपूर्ण कागजात चोरी कर लिए।चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत करीब साढ़े पांच लाख रुपये बताई जा रही है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.