देहरादून, जनवरी 20 -- पौडी। पौड़ी के बाड़ा गांव में वन विभाग की गश्त जारी है। शिकारी जॉय हुकिल और रमेश बड़थ्वाल ने भी यहां डेरा डाल दिया है। हलांकि अभी तक गुलदार दिखाई नहीं दिया। सोमवार की रात डीएफओ महातिम यादव ने भी गुलदार को ट्रेंकुलाइज करने की कोशिश कर रही टीम के साथ जायजा लिया। बाड़ा में बीते गुरुवार को गुलदार ने एक नेपाली मूल के व्यक्ति को मार डाला था। इसके बाद से बाड़ा सहित अन्य आस पास के गांवो में भी गुलदार की दहशत बनी है। गढ़वाल वन प्रभाग के डीएफओ महातिम यादव ने बताया कि बाड़ा में टीम के साथ दौरा किया गया। पिंजरों की लोकेशन भी बदली गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.