बाीआइएस ऐप पर अब आभूषण की फोटो और वजन भी दिखेगा
हल्द्वानी, अगस्त 20 -- हल्द्वानी। भारतीय मानक ब्यूरो देहरादून शाखा कार्यालय की ओर से हल्द्वानी में हॉलमार्किंग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक ज्वैलर्स ने भाग लिया। बीआइएस देहरादून के निदेशक एवं प्रमुख हेमंत बी.आडे और हॉलमार्किंग अधिकारी सचिन चौधरी ने हॉलमार्किंग की नई व्यवस्थाओं की जानकारी दी। हेमंत ने बताया कि अब बीआइएस ऐप पर हॉलमार्क वाले सोने के आभूषण की फोटो और वजन की जानकारी भी उपलब्ध होगी। इससे ग्राहक खरीदे गए आभूषण की जानकारी का सत्यापन कर सकेंगे। वहीं, सचिन चौधरी ने बताया कि चांदी के हॉलमार्क आभूषणों के लिए छह अंकों की एचयूआइडी व्यवस्था शुरू की गई है। एचयूआइडी वाले चांदी के आभूषणों की प्रामाणिकता भी ऐप से जांची जा सकेगी। कार्यक्रम में दर्जाधारी व व्यापार मंडल प्रदेशाध्यक्ष नवीन वर्मा, व्यापार मंडल प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.