आगरा, अप्रैल 23 -- जीआरपी की ऑपरेशन मुस्कान टीम ने बाह निवासी एक लापता बालक को उसके परिजनों से मिलाया। एसपी रेलवे अनिल कुमार झा ने बताया कि टीम को बालक राजकीय बाल गृह आगरा में मिला। बालक से बात की गई तो उसने बताया कि वह बाह फतेहाबाद का रहने वाला है। बालक से परिजनों के मोबाइल नंबर के बारे में पूछा तो बच्चे ने बताया कि मुझे किसी का मोबाइल नंबर याद नहीं है। सी-प्लान ऐप की सहायता से बच्चे के बताए एड्रेस अनुसार सर्च किया। इसी क्रम में एक मोबाइल नंबर पर बात हुई उनको बच्चे के बारे में जानकारी दी तो उन्होंने बताया मैं गांव प्रधान बोल रहा हूं। मैं इस परिवार को जानता हूं। उन्होंने बच्चे के पिता चरण सिंह का मोबाइल नंबर बताया। पिता ने बताया कि परिवार बालक को तलाश रहा है। बेटा स्कूल गया था और वापस घर नहीं पहुंचा। 20 अप्रैल को आवश्यक कार्यवाही के बाद ब...