बाह और जैतपुर क्षेत्र में खुले पड़े हैं कुएं दे रहे हैं हादसे को न्योता
आगरा, मई 29 -- जैतपुर के गोपालपुरा गांव में गुरुवार शाम खेलते समय 80 फीट गहरे कुएं में गिरकर ननिहाल में आई मासूम बिट्टू (04)की जान चली गई थी। परिवारीजनों ने विलखते हुए सिस्टम की लापरवाही को मासूम की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह में प्रशासन और डाक्टरों पर गुमराह करने का आरोप लगाकर परिजनों ने प्रदर्शन किया था। घटनास्थल पर पहुंचे डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल के कार्यवाही के आश्वासन के बाद परिजन जैसे तैसे मान गए थे। उन्होंने अग्निशमन विभाग और जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ लिखित शिकायत दी थी। इधर इस हादसे के बाद भी सबक नहीं लिया गया है। बाह और जैतपुर क्षेत्र में दर्जनभर पुराने कुएं आज भी खुले पड़े हैं जो हादसे को दावत दे रहे हैं। बाह के महावीर नगर में हजारों की आबादी के बीच खुले पड़े पुराने कुएं का स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.