बाहों पर काली पट्टी बांधकर किया कार्य बहिष्कार
बिजनौर, मई 21 -- अफजलगढ़। संविदा कर्मियों ने भुगतान न होने के विरोध में बाहों पर काली पट्टी बांधकर कार्य बहिष्कार किया। इस मौके पर आंदोलनकारियों ने प्रभारी चिकित्साधिकारी को मांग-पत्र सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की। बीते दो माह से वेतन भुगतान न होने के मुद्दे को लेकर सोमवार को कासमपुरगढ़ी पीएचसी पर तैनात संविदा कर्मियों ने बाहों पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक आंदोलन कारियों ने नारे बाजी करते हुए कार्य बहिष्कार किया। मौके पर मौजूद प्रभारी चिकित्साधिकारी सर्वेश निराला को मांग-पत्र सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की। मांग-पत्र में कहा गया है कि बीते दो माह से वेतन न मिलने के कारण कासमपुरगढ़ी पीएचसी पर तैनात संविदा कर्मी आर्थिक समस्या से जूझ रहे हैं। यह भी पढ़ें- वेतन न मिलने से एनएचएम संविदाकर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.