बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला ने सीएम योगी से की मुलाकात, सियासी हलके में क्या चर्चाएं?
नई दिल्ली, मई 11 -- जौनपुर के पूर्व सांसद बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है। मुख्यमंत्री आवास पर हुई इस शिष्टाचार भेंट के बाद उत्तर प्रदेश और खासकर जौनपुर की राजनीति में कयासों का नया दौर शुरू हो गया है। श्रीकला इस समय जौनपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। मुलाकात के दौरान धनंजय सिंह के बेहद करीबी एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू भी साथ रहे। पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान बसपा ने श्रीकला को टिकट दिया था। नामांकन से ठीक पहले श्रीकला ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था और टिकट वापस कर दिया था। इस टिकट वापसी के पीछे भी भाजपा की रणनीति ही मानी गई थी। हालांकि इसके बाद भी जौनपुर की दोनों सीटों पर भाजपा हार गई और सपा के प्रत्याशियों को जीत मिली थी।मुलाकात के पीछे के मायने आधिकारिक तौर पर इस मुला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.