बाहर से दवा लिखने की सीएमएस से शिकायत
महोबा, मई 18 -- महोबा, संवाददाता। किशोरी को जहरीले सर्प ने डस लिया। उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिता ने अस्पताल में बाहर की दवा मंगाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग उठाई है। शहर के कांशीराम कालोनी निवासी सुरेश विश्वकर्मा ने सीएमएस डॉ सुरेश कुमार को दिए शिकायती पत्र में कहा कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री अरुणा को जहरीले सर्प ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने 1100 की दवा का बाहर का पर्चा थमा दिया। जब इसका विरोध किया तो उपचार न करने की धमकी दी गई। पीड़ित का दावा है कि अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों से पूरे मामले की सच्चाई का पता लगाया जा सकता है। यह भी पढ़ें- सरकारी अस्पताल में दवा की कमी से मरीज परेशान आरोप है कि अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में दिन भर बाहरी लोगों का जमावड़ा रहता ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.