बाहर से दवा मंगाने के आरोप में फार्मासिस्ट को हटाने के निर्देश
फतेहपुर, जून 24 -- असोथर, संवाददाता। डीएम निधि गुप्ता वत्स ने बुधवार दोपहर सीएचसी सराय खालिस व पीएचसी असोथर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिली अनियमितताओं पर उन्होंने कड़ा रुख अपनाते हुए व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। वहीं बाहर की दवा मंगाने के आरोप के बाद डीएम ने तत्काल फार्मासिस्ट को हटाने के निर्देश दे दिए। पीएचसी असोथर में प्रभारी डा. नीरज गुप्ता समेत पूरा स्टाफ मौजूद मिला। डीएम ने उपस्थिति रजिस्टर, स्टोर रूम, मरीज कक्ष और चिकित्सा प्रभारी कक्ष के पास गैलरी का निरीक्षण किया। गैलरी में जागरूकता के लिए वितरित किए जाने वाले पत्रक बड़ी मात्रा में डंप पड़े मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। चिकित्सा प्रभारी द्वारा कर्मचारियों के सहयोग न करने की बात कहने पर सीएमओ ने कहा कि ऐसी स्थिति की जानकारी उन्हें पहले दी जानी चाहिए थी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.