नई दिल्ली, जुलाई 2 -- बाजार में इन दिनों आम की भरमार है। आपको जो भी पसंद हो- चौसा, दशहरी, लंगड़ा, सफेदा या केसर आसानी से खरीद सकते हैं। कई बार आम बाहर से बिल्कुल फ्रेश, ताजा और कम गले हुए दिखाई देते हैं, लेकिन घर लाकर काटने पर अंदर से सफेद कीड़े या फफूंदी नजर आ सकती है। ऐसा ही एक मामला गुजरात के मेहसाणा में सामने आया, जहां FSSAI की टीम की छापेमारी के दौरान कुछ आम बाहर से हरे और ताजा दिखे, लेकिन जांच में उनमें छोटे कीड़े पाए गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन आमों को जूस और शेक बनाने के लिए भेजा जा रहा था। खराब या संक्रमित आम खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। कहीं आप भी फ्रेश और हरे आम देखकर ये गलती न करें, इसलिए हम आपको सही आम पहचानने के कुछ आसान तरीके बताने जा रहे हैं, जिससे आप कीड़े वाले आम खरीदने से बच...