मधुबनी, मई 6 -- बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। बेनीपट्टी थाना के शाहपुर गांव वार्ड 7 में दयानंद सिंह के घरों से चोरों ने 70 हजार रूपये नगद सहित करीब पांच लाख रूपये की संपति एवं आवश्यक कागजात की चोरी कर ली। सूचना पर पहुंचे अपर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस बल को जानकारी देते हुए गृहस्वामिनी उर्मिला देवी ने बताया कि उनका लड़का दरभंगा रहता है। वे घर पर अकेले रहतीं हैं।
चोरी का विवरण वे जिस घर में सो रही थी उस घर के बाहर से चोरों ने कुंडी लगा लिया और अन्य दो घरों में रखे ट्रंक,पेटी,आलमीरा, सूटेकश, दिवान को तोड़कर उसमें रखे 70 हजार रूपये नगद, 45 पीस कीमती साड़ी, सोने का टॉप और चेन तथा पासबुक सहित अन्य महत्वपूर्ण कागजात की करीब 5 लाख मूल्य की संपित की चोरी कर ली गई है। उन्होने संभावना व्यक्त किया कि चोर चारदिवारी फांदकर आंगन में प्रवेश कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.