धनबाद, अप्रैल 8 -- धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी) की कमी के कारण मरीजों को हो रही परेशानी आक्रोश में बदल रही है। मंगलवार को बाहर से वैक्सीन खरीद कर लानेवाले लोगों को अस्पताल में इंजेक्शन लगाने से मना कर दिया गया। इससे नाराज लोगों ने कई बार हंगामा किया और पूरे दिन एआरवी सेंटर के सामने विवाद होता रहा। डॉग बाइट के शिकार कई मरीजों और उनके परिजनों ने अस्पताल अधीक्षक डॉ डीके गिंदोरिया से शिकायत की। उनका कहना था कि अस्पताल में वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें बाहर से महंगे दाम पर इंजेक्शन खरीदना पड़ रहा है। एक वायल की कीमत लगभग 400 रुपए है, जिसे एक व्यक्ति को अकेले खरीदना पड़ता है। इसके अलावा इंजेक्शन लगाने के लिए अलग से शुल्क भी मांगा जा रहा है।मरीजों ने बताया कि अस्पताल सिर्फ इंजेक्शन लगा देने की व्यवस्था भर स...