बाहर से आई विभिन्न कंपनियों ने किया छात्रों का चयन
सहारनपुर, मई 26 -- देवबंद, संवाददाता। इस्लामिया ग्रुप ऑफ कॉलेज में प्लेसमेंट मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधियों ने एमबीए, एमसीए, बीबीए व बीसीए के छात्रों का साक्षात्कार कर उनका चयन किया। सोमवार को कॉलेज परिसर में आयोजित हुए प्लेसमेंट ड्राइव (रोजगार मेले) में नोएडा, दिल्ली, गुड़गांव सहित अन्य शहरों से पहुंची विभिन्न मल्टीनेशनल कंपनियों के प्रतिनिधियों ने छात्रों को साक्षात्कार लेकर उनका चयन किया। प्राचार्य डॉ. वकील अहमद और युनूस हाशमी ने बताया कि इस तरह के आयोजन छात्रों के लिए बेहद लाभदायक होते हैं। कहा कि यदि पढ़ाई के साथ साथ नौकरी मिल जाए तो वह किसी सपने के साकार होने से कम नहीं होता। कहा कि जो जिन छात्रों का चयन नहीं होता उन्हें भी मायूस नहीं होना चाहिए क्योंकि इंटरव्यू और चयन प्रक्रिया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.