कौशाम्बी, जून 22 -- चायल कस्बे के गांधी नगर मोहल्ले की प्रीति देवी ने बताया कि उसका पति नशेड़ी प्रवृत्ति का है। वह किसी तरह मजदूरी कर बच्चों का पालन पोषण करती है। पति घर का खर्च चलाने के लिए पैसे भी नहीं देता। पैसे मांगने पर वह मारपीट करता है। पीड़िता का आरोप है कि पति मोहल्ले में शराब बनाकर बेचने वाली महिला के प्यार में पागल है। अधिकांश समय वहीं गुजारता है। सोमवार की सुबह पति सोकर उठा और पीने के लिए रुपये मांगने लगा। नहीं देने पर डंडे से पिटाई कर दी। मामले की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...