हिन्दुस्तान संवाददाता, अप्रैल 2 -- यूपी के गोरखपुर में गगहा थाना क्षेत्र के गजपुर कटरा बाजार में बुधवार की शाम सात बजे घर की छत पर टहल रही महिला की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। पड़ोसी ने छत से वारदात देखकर शोर मचाया, तब घरवाले उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने जांच कर मृत घोषित कर दिया। उधर, वारदात के बाद गांव का ही रहने वाला आरोपी फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, घटना के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने गजपुर कटरा बाजार में सड़क पर प्रदर्शन किया। मामले में तहरीर के आधार पुलिस ने गांव के ही सीताराम के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच कर रही है। मामले में मिली जानकारी के मुताबिक, गजपुर कटरा बाजार निवासी उपेंद्र दुबई कमाने चला गया है। उसकी पत्नी खुशबू ससुर प्रकाश व अन्य परिजनों ...