भभुआ, मार्च 20 -- (पेज तीन) भभुआ। नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में शाम के समय घर से बाहर शौच करने गयी महिला के साथ बाइक सवार युवक ने छेड़खानी की। शोर मचाने पर बाइक चालक फरार हो गया, जबकि बाइक पर बैठे युवक की महिला ने पहचान कर ली। पीड़ित महिला ने गले की चेन व कान की बाली छिनने का आरोप लगाते हुए नगर थाना में आवेदन दिया, जिसके आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। नगर थाने की पुलिस मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई कर रही है। इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने की है। हि.प्र. मारपीट में दो महिला सहित छह घायल भभुआ। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटनाओं में दो महिला सहित छह लोग घायल हो गए। घायलों में भभुआ के सुधीर कुमार, उषा देवी, भभुआ थाना क्षेत्र के अखलासपुर गांव निवासी इन्द्रजीत कुमार, भभुआ शहर के वार्ड 7 नि...