गाजीपुर, अप्रैल 20 -- सादात, हिन्दुस्तान संवाद। सलेमपुर बघाई में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत सद्भावना सत्संग ज्ञानयज्ञ के दूसरे दिन संतों के प्रेरणादायक प्रवचन से वातावरण आनंदमय हो गया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. संतोष कुमार यादव ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ कथा के दूसरे दिन का शुभारंभ किया। सत्संग में महात्मा चंद्रभानानंद ने कहा कि जिस शक्ति के सहारे हम जीवन जी रहे हैं और संसार के सभी कार्य कर रहे हैं, यदि उस शक्ति को नहीं जाना तो हमारा संसार में आना व्यर्थ है। उन्होंने वर्तमान परिस्थितियों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज चारों तरफ हाहाकार और अशांति का वातावरण है, जिससे बचने के लिए हमें भगवान के सच्चे नाम का स्मरण कर भजन-भक्ति से जीवन सफल बनाना होगा। यह भी पढ़ें- बाहर नहीं, बल्कि मनुष्य के अंदर ही है शांति: चंद्रभानानंद उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.