बाहर खदेड़ीं गायें, भूख प्यास से बेहाल
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 12 -- कायमगंज, संवाददाता। मंडी समिति में पिछले 10 दिनों से दर्जनों गोवंश खुले आसमान के नीचे सड़क पर दर-दर भटकने को मजबूर हैं। मंडी परिसर से बाहर निकाली गई ये गायें भीषण गर्मी में दाने-पानी के लिए तड़प रही हैं।
गायों की स्थिति सड़क पर गायों के जमावड़े से न केवल यातायात बाधित हो रहा है, बल्कि पास स्थित स्कूल के बच्चों पर भी हर समय गंभीर दुर्घटना का खतरा बना रहता है। मंडी समिति ने परिसर के अंदर विचरण करने वाली गायों को करीब 10 दिन पहले बाहर निकाल दिया था। मंडी प्रशासन का कहना था गेहूं क्रय केंद्र होने से वह नुकसान न करे इस कारण फैसला ल या गया है। तब से ये काफी संख्या में गायें सड़क पर ही डेरा डाले हुए हैं। भूख और प्यास से व्याकुल गायों की स्थिति दयनीय होती जा रही है।
सुरक्षा का खतरा मंडी के बाहर स्कूल होने के कारण जब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.