बाराबंकी, जनवरी 23 -- बाराबंकी। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित लोकसभागार में जिला स्वास्थ्य समिति (डीएचएस) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशानुसार आमजन को समयबद्ध, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बाहर की दवाएं लिखने पर होगी कार्रवाई: जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कोई भी चिकित्सक मरीजों को बाहर की दवाएं न लिखे, यह हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। यदि इस संबंध में कोई शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित चिकित्सक के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थापित जन औषधि केंद्रों को पूर्ण रूप से सक्रिय रखा जाए तथा यदि ...