बाहर की दवा लिखने पर महिला आयोग सदस्य ने लगाई फटकार
आजमगढ़, जुलाई 24 -- अतरौलिया, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्य ने गुरुवार को अतरौलिया स्थित 100 शैय्या संयुक्त जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान एक मरीज द्वारा डॉक्टर पर अस्पताल के साथ-साथ बाहर की दवा लिखने का आरोप लगाए जाने पर उन्होंने संबंधित डाक्टर को तलब कर फटकार लगाई। डॉ. प्रियंका मौर्य ने वार्डों का भ्रमण कर भर्ती मरीजों से सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जा रहीं स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने ऑपरेशन से प्रसव कराने वाली रेनू देवी और फरीदा से उपचार, दवाओं की उपलब्धता और अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। अस्पताल की साफ-सफाई, पेयजल, बिजली, पंखों की व्यवस्था, मरीजों को मिलने वाले भोजन तथा ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या के बारे में पता लगाया। इसी दौरान इट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.