सहारनपुर, दिसम्बर 10 -- पुलिस ने मंगलवार देर रात से बाहरी लोगों और अवैध रूप से रह रहे व्यक्तियों के खिलाफ सघन सत्यापन अभियान शुरू किया। टॉर्च ऑपरेशन में रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, सड़क किनारे और झुग्गी-झोपड़ियों की रातभर टॉर्च के जरिए चेकिंग की गई। एसएसपी आशीष तिवारी के निर्देशन में पुलिस ने अस्थायी ठिकानों और झुग्गियों में रह रहे लोगों के आधार कार्ड तथा अन्य पहचान संबंधी दस्तावेजों की गहन जांच की। पुलिस का कहना है कि यह अभियान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्पष्ट निर्देशों और उत्तर प्रदेश सरकार की सख्त नीति के तहत चलाया जा रहा है। पिछले एक महीने से सहारनपुर पुलिस किरायेदारों और बाहर से आए हुए लोगों का घर-घर जाकर सत्यापन कर रही थी। अब इसी क्रम में सड़क किनारे झुग्गियों में रह रहे लोगों की जांच और तेज कर दी गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.