बागेश्वर, मार्च 18 -- दर्जाधारी शंकर सिंह कोरंगा ने कहा कि उत्तराखंड राज्य लगातार विकास की नई ऊचाइयां छू रहा है। शोध के लिए बाहरी राज्यों से लोग उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। सड़क चौड़ीकरण का कार्य सरकार ने किया है। रेलवे, उत्तरखंड पर्यटन व धार्मिक पर्यटन को लगातार बढ़ावा मिल रहा है। पहाड़ों में हेली सेवा शुरू कर सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किया है। लोनिवि गेस्ट हाउस में बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने यह बात की। कोरंगा ने कहा कि खनन में उत्तराखंड को सालाना 1200 करोड़ राजस्व हो मिला है। सरकार ने 28000 युवाओं को रोजगार दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश रसोई गैस की पूरी व्यवस्था है। पर्याप्त मात्रा में एलपीजी से लेकर पेट्रो पदार्थ मिल रहा है। लोगो से घबराने की जरूरत नहीं है। गैस, पेट्रोल, डीजल जमाखोरी करने वालों पर सरकार एक्शन ले रही है। ...