हल्द्वानी, फरवरी 11 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। वनभूलपुरा में रेलवे अतिक्रमण मामले में सुप्रीम फैसला दो हफ्ते बाद आना प्रस्तावित है। इसी को देखते हुए एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी ने जिलेभर में बाहर से आने वाले लोगों व वाहनों की चेकिंग के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने गहन निगरानी शुरू कर दी है। एसपी सिटी ने बताया कि दो हफ्ते बाद की तारीख फैसले के लिए प्रस्तावित है। इसी को देखते हुए आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने, अराजक तत्वों पर कार्रवाई के लिए पुलिस अलर्ट मोड पर है। बाहरी राज्यों, जिलों से नैनीताल जिले में प्रवेश करने वाले वाहनों की निगरानी की जा रही है। सीमा के बैरियरों पर पुलिस को रात्रि गश्त के निर्देश दिए गए हैं। संवेदनशील होने के नाते वनभूलपुरा में रात्रि चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। दिन में पुलिस संदिग्धों के सत्यापन की कार्रवाई कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.