देहरादून, जून 5 -- Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी का दो दिवसीय उत्तराखंड महज कुछ घंटों में जरूर सिमट गया, लेकिन उन्होंने दिल्ली जाते-जाते आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की राजनीतिक लाइन और लेंथ काफी कुछ तय कर दी है। इसमें प्रमुख रूप से बाहरी दखल, बेरोजगारी और अंकिता भंडारी को इंसाफ शामिल है। आइए समझते हैं। अल्मोड़ा और पौड़ी में मोबाइल और वर्चुअल माध्यम से जनता और पूर्व सैनिकों से जुड़े राहुल ने साफ संकेत दिया कि भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था,अग्निपथ योजना की सेना में केवल चार साल की अस्थायी नौकरी, वन रैंक वन पेंशन, दिव्यांगता पेंशन और राज्य के संसाधनों पर बाहरी लोगों के बढ़ते प्रभाव कांग्रेस का मुख्य चुनावी हथियार रहने वाले हैं। चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड भी कांग्रेस का भाजपा के खिलाफ अहम मुद्दा होगा। अचानक बिगड़े मौसम की वज...