बाहरी जिलों से आने वाली खाद्य सामग्री की जांच के लिए स्थायी टीम बनेगी
गाज़ियाबाद, जून 10 -- गाजियाबाद, मोहित शर्मा। जिले में बाहरी जनपदों से आने वाली खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और शुद्धता की जांच करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने नई रणनीति तैयार की है। विभाग अब जनपद की सीमाओं पर निगरानी को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए स्थायी टीम का गठन करने में जुट गया है। यह टीम रोस्टर के आधार पर विभिन्न सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात रहेगी और बाहर से आने वाले खाद्य पदार्थों की नियमित जांच करेगी। जिले में प्रतिदिन बड़ी मात्रा में दूध से बने उत्पाद, विशेष रूप से पनीर, खोया और अन्य दुग्ध उत्पाद बाहरी जनपदों से पहुंचते हैं। ऐसे में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखना विभाग के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। खाद्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि त्योहारों और शादी-विवाह के सीजन में पनीर और खोए की खपत कई गुना बढ़ जाती है। इसी कारण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.