बास काटने से मना करने पर महिला को पीटा
गाजीपुर, मई 24 -- मरदह। बिरनो थाना के ग्राम पारा चौरा बोझ गांव में बास काटने से मना करने पर महिला को पड़ोसियों ने पीट दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। पीड़िता कांति देवी ने बताया कि विपक्षी घर के बगल में बास काट रहे थे। मना करने पर हमलावर अपने रिश्तेदारों के साथ लाठी डंडे से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। जिससे उनका सिर फट गया। घायल कांति देवी का उपचार बिरनो सीएचसी पर कराया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हिमांशु, हीरा राम, सतेंद्र राम निवासी ग्राम पारा सहित चार के खिलाफ गाली गलौज, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया और जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- खेत की मेड़ काटने के विवाद में घर में घुसकर मारपीट यह भी पढ़ें- बच्चों के विवाद में मां-बेटी की पिटाई, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज यह भी पढ़ें- बच्चों के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.