आदित्यपुर, जनवरी 30 -- बास्को ने मेयर पद के लिए खरीदा नामांकन पत्र बास्को ने मेयर पद के लिए खरीदा नामांकन पत्र गम्हरिया। भाजपा के कद्दावर नेता बास्को बेसरा ने आदित्यपुर मेयर पद के लिए गुरुवार को नामांकन प्रपत्र खरीदा। इस दौरान काफी संख्या में उनके समर्थक और शुभचिंतक थे। बास्को बेसरा ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास, पारदर्शी प्रशासन और आम जनता की समस्याओं के समाधान को अपनी प्राथमिकता बनाएंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि जनता का आशीर्वाद मिला तो नगर को स्वच्छ, सुंदर और विकासशील बनाने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे। फोटो : 02, नामांकन पत्र के साथ वास्को बेसरा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.