नोएडा, मई 17 -- नोएडा, राजेश शर्मा। अंडर-17 (यूथ) जिला बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लड़के और लड़कियों के वर्ग में 40 टीमें खिताब के लिए आमने सामने होंगी। प्रतियोगिता ग्रेटर नोएडा के जीबीयू में सोमवार से खेली जाएगी। लड़कियों के वर्ग में 17 टीमें होंगी। वहीं लड़कों के वर्ग में 23 टीमें भाग लेंगी। दोनों वर्गों के मुकाबले नॉक आउट होंगे। पांच दिवसीय इस प्रतियोगिता के फिक्सचर के लिए ड्रॉ निकाला जाएगा। जिले में किसी भी प्रतियोगिता में पहली बार ड्रॉ का उपयोग किया जा रहा है। जिला बास्केटबॉल संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि ड्रॉ के माध्यम से टीमों के मुकाबलों की स्थिति काफी बेहतर विकल्प है, क्योंकि इसमें पारदर्शिता बनी रहती ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...