वाराणसी, जुलाई 26 -- वाराणसी। अयोध्या में 27 से 29 जुलाई तक आयोजित होने वाली प्रदेशस्तरीय महिला बास्केटबॉल एवं हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए वाराणसी मंडल की टीम का चयन कर लिया गया है। चयन प्रक्रिया शनिवार को डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित की गई। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी नवीन सिंह के अनुसार बास्केटबॉल टीम में मुस्कान विश्वकर्मा, दर्शनी कसौरी, आकाशा पटेल, नैन्सी सोनी, आशा सिंह, प्रियांजलि चौबे, पलक शिवरानी, प्रतिभा यादव, वर्षा गुप्ता, मोनी यादव, शिवानी चौहान और नव्या गिरिहिया को शामिल किया गया है। कोच आराधी दुबे। महिला हैंडबॉल टीम में प्रीति यादव, प्रीति पटेल, सुषमा मौर्य, आकाशा पाल, रस्ती चौहान, मानसी यादव, सुहानी प्रजापति, काजल यादव, स्नेहा मौर्य, सोहानी पटेल, प्रिया यादव और पूजा प्रजापति हैं। यह भी पढ़ें- हैण्डबाल के लिए ...