मेरठ, मार्च 18 -- कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम और चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के खेल मैदान पर आयोजित की जा रही जिला स्तरीय जूनियर खेल प्रतियोगिताओं में मंगलवार को भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाई और विभिन्न आयु वर्गों में पदक जीते। यह प्रतियोगिता 20 मार्च तक चलेगी। मंगलवार को प्रतियोगिताओं का उद्घाटन क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी जीतेंद्र यादव ने किया। बास्केटबॉल बालक वर्ग में फाइनल मुकाबले में सेंट जॉन्स स्कूल ने दर्शन एकेडमी को 33-06 से हराकर खिताब अपने नाम किया। हैंडबॉल में बालक वर्ग में सेंट जॉन्स स्कूल ने 3-1 से जीत दर्ज की। बालिका वर्ग में मेरठ पब्लिक गर्ल्स स्कूल, शास्त्रीनगर ने स्टेडियम टीम को 4-2 से हराया। भारोत्तोलन बालक वर्ग में कुल 72 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें विभिन्न भार वर्गों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.