पीलीभीत, मई 4 -- सोमवार को सेंट पैट्रिक अकेडमी पोलीगंज के प्रांगण में बास्केटबॉल कोर्ट के विधिवत शुभारंभ हो गया। मुख्य अतिथि मझोला नगर पंचायत के अध्यक्ष निशांत प्रताप सिंह ने प्रबंधक फादर हेराल्ड डीकूना, प्रधानाचार्य श्वेता बेंजामिन, सेंट पैट्रिक इंटर कॉलेज के प्रबंधक फादर रुडोल्फ, प्रधानाचार्य रेनूका तथा विभिन्न स्थानों से आए संस्थानों के फादर संग खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। फादर रुडोल्फ तथा निशांत प्रताप सिंह ने कोर्ट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति ने सभी को प्रभावित किया। सेंट एलायसिस पीलीभीत तथा पोलीगंज फादर की टीम के बीच मैत्री मैच रहा। सेंट् एलाइसेंस की टीम ने इसमें जीत दर्ज की। विद्यालय के शिक्षकों तथा विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.