मेरठ, नवम्बर 4 -- पुणे में 41वीं यूथ बास्केटबॉल नेशनल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की अंडर-17 बालक टीम ने स्वर्ण पदक जीता। पांच साल बाद यूपी ने इस प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश को मात देकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। 27 अक्टूबर से तीन नवंबर तक प्रतियोगिता आयाजित हुई। यूपी ने क्वार्टर फाइनल में चंडीगढ़ को 94-65, सेमीफाइनल में तमिलनाडु को 82-80 से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में उत्तर प्रदेश ने मध्य प्रदेश की टीम को 75-70 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यूपी की टीम में मेरठ के तीन खिलाड़ियों में एमपीएस के अभय चौहान और पवन पचौरी तथा सेंट मेरीज के तेजस बलियान ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह और सहायक कोच उमर मिर्जा दोनों मेरठ से हैं। चैंपियन बनने पर यूपी की टीम को तीन लाख रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मान...