बास्केटबॉल में प्रयागराज, गोरखपुर, आगरा, अलीगढ़ ने जीते मैच
मेरठ, अगस्त 7 -- मेरठ। मेरठ पब्लिक स्कूल (मेन विंग) एवं एमपीएस फॉर गर्ल्स में आयोजित 30वीं यूपी सब जूनियर स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप के तीसरे दिन गुरुवार को भी रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आई बालक-बालिका वर्ग की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने शानदार तालमेल, तेज गति और बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। बालिका वर्ग के मुकाबलों में प्रयागराज और लखनऊ के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबले में प्रयागराज ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 39-29 से जीत दर्ज की। गोरखपुर की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए शामली को 32-02 के बड़े अंतर से पराजित किया। यह भी पढ़ें- प्रदेश की बास्केटबाल टीम में शहर के पांच खिलाड़ी अलीगढ़ ने मिर्जापुर को 08-02 से हराकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.