हरिद्वार, मार्च 18 -- जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन द्वारा प्रेमनगर आश्रम में आयोजित मां गंगा ऑल इंडिया इन्विटेशनल बास्केटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन दिल्ली व नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे के बीच खेले गए मैच में दिल्ली की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 92-61 से जीत हासिल की। रेड आर्मी और चंडीगढ़ के बीच खेले गए मैच में रेड आर्मी ने 90-75 से जीत हासिल की। नॉर्थ ईस्टर्न जयपुर और सीआईएसएफ के बीच खेले गए मैच में नॉर्थ ईस्टर्न जयपुर ने सीआईएसएफ को 88-76 से हराया। पूर्व दर्जाधारी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता किरणपाल वाल्मीकि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक हैं। युवा पीढ़ी को पढ़ाई के साथ खेलों में भी भाग लेना चाहिए। जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित नैय्यर ने कहा कि उत्तराखंड में पहली बार नेशनल लेवल का बा...