नोएडा, अगस्त 28 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। सेक्टर अल्फा-1 स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में चल रही बालिका वर्ग की सीआईएससीई राष्ट्रीय स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को सभी मुकाबले जेपी इंटीग्रेटेड खेल परिसर में हुए। मौसम खराब होने के चलते यह निर्णय लिया गया। अंडर-17 में उत्तर प्रदेश ने आंध्र प्रदेश को 30-17 से हराया। तीनों वर्गों अंडर-14, 17 और 19 के बचे हुए लीग और क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। क्वार्टर फाइनल में अंडर-14 वर्ग में पश्चिम बंगाल ने मध्य प्रदेश को 32-13 से हराया। अंडर-17 में महाराष्ट्र ने बिहार-झारखंड को 37-4 से और उत्तर प्रदेश ने आंध्र प्रदेश को 30-17 से हराया। लीग मुकाबले में अंडर-14 वर्ग में उत्तर पूर्वी क्षेत्र, उत्तर भारत, कर्नाटक-गोवा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश (दो बार), तमिलनाडु-पांडिचेरी-अंड...