अलीगढ़, जनवरी 8 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। एएमयू की महिला बास्केटबॉल टीम उत्तर क्षेत्र अंतरविश्वविद्यालय महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेगी। यह प्रतियोगिता 16 से 21 जनवरी तक पंजाब के जालंधर स्थित गवर्नमेंट आर्ट्स एंड स्पोर्ट्स कॉलेज में हो रही है। वीमेन्स कॉलेज के शारीरिक शिक्षा अनुभाग की सहायक निदेशक प्रभारी डॉ. नाजिया खान ने बताया कि राष्ट्रीय खेल परिषद विश्वविद्यालय की छात्राओं के सहयोग से टीम चयन के लिए ट्रायल आयोजित करेगी। ट्रायल गुरुवार को वीमेन्स कॉलेज के बास्केटबॉल कोर्ट में होगा। ट्रायल के लिए रिपोर्टिंग समय प्रातः 10.30 बजे निर्धारित किया गया है। इच्छुक और पात्र छात्राओं से समय पर उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में भाग लेने का आग्रह किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.