अलीगढ़, अप्रैल 10 -- अलीगढ़। उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित 36वीं अंडर-19 बास्केटबॉल प्रतियोगिता प्रयागराज में खेली जाएगी, जिसमे अलीगढ़ ज़िला की बालिका टीम भाग लेगी। बालिका टीम में मीना, कनिष्का, मरयम, वंशिका, सौम्या मारिया, याहवेह, मोनिका, सौम्या, छाया, हिमानी कुमारी, दिव्या एंव हिमानी सिंह शामिल हैं। टीम कोच रवि कुमार एंव अनामिका सिंह टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। गुरुवार को उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं ज़िला सचिव सुनील दत्ता ने टीम को रवाना करते हुए बधाई एंव शुभकामनाएं दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...