गाज़ियाबाद, मार्च 27 -- गाजियाबाद। वसुंधरा स्थित एसजी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को प्रदेश स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल कराया गया। ट्रायल में जूनियर (अंडर-19) बालक वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शन के आधार पर 22 खिलाड़ियों का चयन शिविर के लिए किया गया है। जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन की ओर से ये ट्रायल आयोजित किया गया। खिलाड़ियों के लिए शिविर का आयोजन दिल्ली पब्लिक स्कूल, वसुंधरा में 28 मार्च से शुरू किया जाएगा। शिविर के बाद 12 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा, जो प्रदेश स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। ं
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.