बोकारो, अप्रैल 4 -- बोकारो ,प्रतिनिधि। जूनियर झारखंड बास्केटबॉल चैम्पियनशिप का आयोजन चाईबासा में किया गया। लेकिन इस बार इस राज्य बास्केटबॉल चैम्पियनशिप में बीएसएल की डे बोर्डिंग की टीम हिस्सा लेने नहीं जा सकी। इसको देखते हुए बीएसएल डे बोर्डिंग सेंटर के खिलाड़ी निखल राज ने जमशेदपूर जिला की ओर से खेलते हुए जूनियर राज्य बास्केटबॉल चैम्पियनशिप में बेहतर खेल का प्रदर्शन कर बेस्ट प्लेयर का अवार्ड जीतने में सफल रहा। इस सफलता पर नेशनल बास्केटबाल कोच अभिम्न्यु कुमार ने निखिल राज को इस अवार्ड के लिए बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...