जमशेदपुर, अप्रैल 6 -- जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक और झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के पैट्रन ऑफ चीफ सरयू राय ने कहा कि बास्केटबॉल के क्षेत्र में जमशेदपुर का नाम राज्य ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि खेल में जज्बा, मेहनत और हुनर के साथ कठोर अनुशासन सफलता की कुंजी है।उन्होंने यह बातें 29 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक Sahibganj में आयोजित 26वीं जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने वाली टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात के दौरान कही। खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राय ने कहा कि खेल में गुरु के मार्गदर्शन और अनुशासन का पालन बेहद जरूरी है।इस मौके पर एसोसिएशन के महासचिव व अंतरराष्ट्रीय कोच जेपी सिंह के आग्रह पर उन्होंने अस्थायी व्यवस्था के रूप में बारीडीह स्थित अपने कार्यालय के दो कमरे उपयोग के लिए ...