नोएडा, मार्च 23 -- नोएडा। निशुल्क रेजिडेंशियल बास्केटबॉल कार्यक्रम में निशुल्क शामिल होने के लिए 26 और 27 मार्च को ट्रायल होगा। शहर की ड्रिबल एकेडमी फाउंडेशन ट्रायल दिल्ली के सरिता विहार में कराएगी। ट्रायल के लिए खिलाड़ियों की उम्र 16 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। न्यूनतम कद पांच फिट 10 इंच से कम नहीं होना चाहिए। ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को निशुल्क आवास, पौष्टिक भोजन, शिक्षा, अनुभवी कोचिंग, स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग सपोर्ट और आधुनिक इंडोर बास्केटबॉल कोर्ट जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। ड्रिबल एकेडमी के मुख्य प्रशिक्षक भुवनेश गहलोत ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से कई प्रतिभावन खिलाड़ियों को तैयार किया जाएगा, जो भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...