बहराइच, अगस्त 10 -- बहराइच, संवाददाता। संत पथिक विद्यालय के स्पोर्ट्स अकादमी परिसर में सीबीएसई क्लस्टर बास्केटबॉल चैंपियनशिप का रविवार को समापन किया गया। चार दिवसीय चैंपियनशिप में प्रदेश के 30 जिलों के 54 विद्यालयों के लगभग 800 प्रतिभागी छात्रों ने अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्गों में अपना कौशल प्रदर्शित किया। इस अवसर पर अंडर-19 में आर्मी पब्लिक स्कूल एरोड्रम बैंट कानपुर, अंडर-17 में विद्या ज्ञान स्कूल सुरेचा सीतापुर तथा अंडर-14 में विद्या ज्ञान स्कूल गुरेचा निकट कमलापुर सीतापुर चैम्पियन रहा। जबकि अंडर-19 जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल लखनऊ, अंडर-17 डॉ. बी.एस. एजुकेशन कानपुर, अंडर-14 सेंट जेवियर स्कूल बांदा उपविजेता रहा। प्रबंधक अवधेश नारायण अग्रवाल, प्राचार्या पूजा अग्रवाल एवं केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पर्यवेक्षक ने खिलाड़ियों का हौ...