हरिद्वार, मार्च 17 -- मां गंगा ऑल इंडिया इनविटेशनल बास्केटबॉल टूर्नामेंट के पहले दिन पुरुष वर्ग में वेस्टर्न कमांड और महिला वर्ग में नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे विजयी रहा। मंगलवार को प्रेमनगर आश्रम में जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के इस टूर्नामेंट का भव्य तरीके से आगाज हो गया। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। इस टूर्नामेंट में महिला और पुरुष वर्ग में देशभर से 13 टीमें भाग ले रही हैं। पहले मुकाबले में सीआईएसएफ और वेस्टर्न कमांड के बीच मैच में वेस्टर्न कमांड ने 66-80 से जीत हासिल की। महिला वर्ग में सेंट्रल रेलवे और नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे के बीच मैच में नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे ने 55-66 से बाजी मारी। इस अवसर पर नगर विधायक मदन कौशिक, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, मेयर किरण जैसल, पूर्व राज्यमंत्री संजय सहगल, जिला एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित...