बांदा, मार्च 25 -- बांदा। पुलिस लाइन बांदा में चल रही 29वीं प्रयागराज जोन की तीन दिवसीय अन्तर्जनपदीय पुलिस बास्केटबाल, हैंडबाल प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया । प्रतियोगिता में प्रयागराज जोन की कुल सात टीमों बांदा, महोबा, चित्रकूट, कौशाम्बी, फतेहपुर, प्रयागराज एवं प्रतापगढ़ ने प्रतिभाग किया । टीम पुरुष बास्केटबाल में जनपद बांदा विजेता व प्रतापगढ़ उपविजेता रही । इसी प्रकार महिला बास्केटबाल में जनपद प्रतापगढ़ विजेता एवं बांदा उपविजेता रही। साथ ही साथ टीम पुरुष हैण्डबाल में जनपद प्रयागराज विजेता एवं बांदा उपविजेता रही तथा टीम महिला हैण्डबाल में जनपद प्रतापगढ विजेता एवं बांदा उपविजेता रही। समापन समारोह में पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा राजेश एस एवं एसपी पलाश बंसल ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान क...