कानपुर, फरवरी 19 -- पीएसआईटी में चल रहे एनुअल स्पोर्ट्स फेस्ट फुटप्रिंट 2के26 के तीसरे दिन गुरुवार को विभिन्न प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले खेले गए। संस्थान के ग्रुप निदेशक डॉ. मनमोहन शुक्ला ने कहा कि इन प्रतियोगिताओं से छात्रों में ऊर्जा, रणनीति और टीमवर्क की भावना बढ़ रही है। गर्ल्स बास्केटबाल प्रतियोगिता में सात टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले में टीम पायल ने शानदार तालमेल और सटीक खेल का प्रदर्शन करते हुए विजेता बनकर ट्रॉफी जीती। टीम में पायल जायसवाल, ऋतिका मुलानी, इशनूर कौर, प्रांसी, प्रज्ञा द्विवेदी, सौम्या अग्रहरी और दृष्टि बरनवाल रहीं। वहीं प्रथम रनर-अप स्थान टीम राशिका टीम और द्वितीय रनर-अप स्थान टीम शीर्या को मिला। इंडोर गेम्स के टेबल टेनिस प्रतियोगिता (गर्ल्स) में नंदिका गुप्ता ने प्रथम स्थान, अवनी गौर ने द्वितीय स्थान और मान...