बास्केटबाल का 21 तो हैंडबाल का ट्रायल 24 को
कानपुर, जुलाई 20 -- कानपुर। खेल निदेशालय उप्र की ओर से प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला ओपन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए कानपुर टीम का जिला व मंडल स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। सभी ट्रायल ग्रीनपार्क स्टेडियम में होंगे। चयनित खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगी। महिला बास्केटबाल के जिला स्तरीय ट्रायल 21 जुलाई को सुबह 11 बजे और मंडल स्तरीय ट्रायल 22 जुलाई को आयोजित होंगे। इस प्रतियोगिता का प्रदेश स्तरीय आयोजन 27 से 29 जुलाई के बीच अयोध्या में होगा। महिला हैंडबाल के जिला स्तरीय ट्रायल 24 जुलाई को दोपहर 2 बजे और मंडल स्तरीय ट्रायल भी इसी दिन ग्रीनपार्क स्टेडियम में होगा। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 27 से 29 जुलाई के बीच अयोध्या में होगी। महिला कबड्डी के जिला स्तरीय ट्रायल 25 जुलाई को सुबह 10 ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.