आगरा, मार्च 9 -- जनपद में होली पर्व संपंन होने के बाद सोमवार को बासौड़ा से माता शीतला का पूजन अर्चन किया गया। शहरी क्षेत्रों में शीतला माता मंदिर पर अधिक भीड़ के चलते महिला श्रद्धालुओं को घंटों कतारबद्ध खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। माता शीतला का पूजन कर महिला श्रद्धालुओं ने मनौतियां मांगीं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी होली स्थल पर पूजा अर्चना करने के बाद होली खेली गई। महिलाओं ने अबीर गुलाल लगाकर व गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। होली के त्योहार के बाद बासौड़ा से माता शीतला की पूजन की परंपरा है। इसी परंपरा के चलते महिलाओं ने रविवार की शाम को ही घरों में पकवान बना लिए और सोमवार की सुबह हाथ में पूजा की थाली लेकर माता मंदिरों की ओर निकल पडीं। शहर क्षेत्र में नदरई गेट, रोडवेज बस स्टैंड, सोरों गेट स्थित माता शीलता के मंदिरों के बाहर ...