अररिया, जून 3 -- भरगामा। निज संवाददाता शंकरपुर पंचायत के फूटनी चौक के निकट बुधवार की दोपहर बासोबास की भूमि को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद उस समय हिंसक झड़प में बदल गया , जब दोनों ओर से जमकर मारपीट होने लगी । घटना में एक पक्ष के पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए , जबकि दूसरे पक्ष के कुछ लोगों को मामूली चोटें आई । घटना की सूचना पर स्थानीय लोग बड़ी संख्या में जुट गए और घायलों को फारबिसगंज रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक सभी घायलों का उपचार के बाद एक घायल युवक को उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घायलों में रमण कुमार सिंह, रूपेश कुमार सिंह (दोनों स्व कपिलदेव प्रसाद सिंह के पुत्र), रेणु देवी (पति रूपेश कुमार सिंह), निशा देवी (पति रमण कुमार सिंह) तथा वर्ती देवी (पति स्व. कपिलदेव प्रसाद सिंह) शामिल हैं। भ...