मधुबनी, जून 24 -- हरलाखी,एक संवाददाता। बासोपट्टी थाना क्षेत्र के उछाल गांव निवासी रामलखन सिंह के पुत्र राहुल कुमार सिंह ने अपने घर में दिन में ही चोरी हो जाने की पुलिस से शिकायत की है। दावा किया जा रहा है कि घर से करीब पचास लाख रुपये के जेवरात की चोरी हुई है। यह भी पढ़ें- बासोपट्टी में घर से पचास लाख के जेवरात की चोरी, एफआईआर दर्जचोरी का संदेह गृहस्वामी ने एक व्यक्ति पर चोरी करने का संदेह भी जताया है। जिसका नाम आवेदन में भी लिखा है। लिखा है कि वह व्यक्ति पहले भी उसके घर मे चोरी कर चुका है। पुलिस को दिए गए लिखित आवेदन में पीड़ित ने बताया है कि 22 जून की दोपहर 1 बजे से 3 बजे के बीच पीड़ित के घर में गोदरेज को खोलकर सारे जेवरात जिसकी कीमत करीब पचास लाख रुपये आंकी गई है, चोरी कर ली गयी। चोरी होने वाले जेवरात में टीका, नथिया, चेन, 2 मंगलसूत्र, चू...